पंजाब
Panjab का सर्वदलीय फैसला: हरियाणा को नहीं दी जाएगी अतिरिक्त पानी की एक बूंद भी
Riyaz Ansari
2 May 2025 11:59 PM IST
Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब में शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने एक सुर में कहा कि भाखड़ा डैम से हरियाणा को अब अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की, जिसमें सभी दलों ने राज्य सरकार को पंजाब के जल अधिकारों की सुरक्षा के लिए अगले कदम तय करने का पूरा समर्थन दिया।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं हो रही और सभी दल एकजुट हैं। 5 मई को इस विषय पर विशेष सत्र बुलाया गया है, जहां एक साझा एजेंडा तैयार कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे प्रधानमंत्री से समय लेकर सभी दलों के साथ मिलकर यह मामला उठाया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारपंजाबपानी विवादभाखड़ा डैमpunjabwater disputebhakra dam
Next Story





