पंजाब

Punjab : मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मजदूर

Bharti Sahu 2
3 Aug 2024 9:30 AM IST
Punjab : मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मजदूर
x
Punjab पंजाब: खन्ना के गांव फैजगढ़ में खेतों में मोटर वाले कमरे की छत गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। जिन्हें गांववासियों ने बाहर निकालते हुए सिविल अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले ये मजदूर खन्ना के गांव फैजगढ में एक किसान के पास खेती का काम करते थे। ये मजदूर खेतों में बने कमरे में रहते थे। आज रात को काम खत्म करके 6 मजदूर कमरे की छत पर आराम करने लगे और 2 मजदूर कमरे के अंदर खाना बनाने लगे। इसी बीच छत गिर गई। घायलों की पहचान मोहम्मद कलीम (45), मोहम्मद कलाम (50), हरदेव शाह (60), मोहम्मद कासिम (50), सलाहुदीन (45), मोहम्मद शाहिद (60), मोहम्मद सदीक (55), मोहम्मद लतीफ (55) के तौर पर हुई है।
Next Story