पंजाब

पंजाब: होशियारपुर में बाइक सवार व्यक्ति व महिला पर ताबड़तोड फायरिंग में महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
25 March 2022 2:29 PM IST
पंजाब: होशियारपुर में बाइक सवार व्यक्ति व महिला पर ताबड़तोड फायरिंग में महिला की हुई मौत
x

पंजाब क्राइम न्यूज़: दौलतपुर चौक ढोलवाह रोड पर हिमाचल पंजाब सीमा पर सुरंगद्वारी के नजदीक गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया है। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह जिला होशियारपुर के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश (36) पुत्र सुखराम जब अपनी मौसी रक्षा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था। जब वह पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुनसान क्षेत्र में पहुंचा तो पहले से हमले की फिराक में बैठे रिश्ते में रजनीश के भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल रजनीश को सीएचसी दौलतपुर चौक ले जाया गया। सूचना मिलते ही बीकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने हिमाचल पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने और एक महिला की मौत की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिह्नित कर रही है कि मामला हिमाचल प्रदेश क्षेत्र का है अथवा पंजाब क्षेत्र का। फिलहाल आरोपित फरार हैं।

Next Story