पंजाब
Punjab: ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत
Bharti Sahu 2
10 Oct 2024 10:56 AM IST

x
Punjab: फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में अजनाला रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में 3 वर्षीय बच्ची की मौत | मां-बेटी के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना झंडेर की एसएचओ कमलप्रीत कौर ने बताया कि गांव मत्ते नंगल निवासी हरविंदर सिंह की पत्नी रूपिंदर कौर अपने बेटे जपनूर (6) और बेटी जपनूर (3) के साथ एक्टिवा पर भाई गुरदास पब्लिक स्कूल से अपने घर जा रही थी। इस दौरान जब वह अजनाला-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पहुंची तो अजनाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने रूपिंदर कौर की स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से जपलीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूपिंदर कौर और जपनूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Next Story





