पंजाब
Punjab: थमने का नाम नहीं ले रही चाइना डोर का आतंक, काम से लौट रहे कर्मचारी के साथ हादसा
Bharti Sahu 2
1 Dec 2024 10:44 AM IST

x
Punjab पंजाब: पंजाब में चाइना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को कई बार समझाने के बावजूद भी चाइना डोर बाजारों में खुलेआम बिक रही है, जिससे आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। ताजा मामला खन्ना के समाधि रोड से रतनहेड़ी की तरफ जाने वाले अंडर ब्रिज के पास सामने आया। यहां नहर विभाग का एक कर्मचारी चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह व सतनाम सिंह ने बताया कि विभाग का कर्मचारी जोरावर सिंह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से घर लौट रहा था कि रास्ते में चाइना डोर उसके गले में फंस गई और उसका गला बुरी तरह से कट गया।
घायल को तुरंत खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। अब घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह व पंच सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस को चाइना डोर की बिक्री पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।
TagsPunjabचाइना डोरकर्मचारीहादसा PunjabChina DoorEmployeeAccident जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





