पंजाब

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन शहीद भगत सिंह नगर ने साल 2022 का कैंलेंडर किया रिलीज

Ritisha Jaiswal
6 March 2022 4:16 PM IST
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन शहीद भगत सिंह नगर ने साल 2022 का कैंलेंडर किया रिलीज
x
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन शहीद भगत सिंह नगर ने रविवार को साल 2022 का कैंलेंडर रिलीज किया है।

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन शहीद भगत सिंह नगर ने रविवार को साल 2022 का कैंलेंडर रिलीज किया है। इस मौके पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन के जिला प्रधान अजय कुमार सिद्धू ने बताया कि जत्थेबंदी की तरफ से कैलेंडर छपवा कर पूरे जिले में बांटा गया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में पंजाब सरकार की छुट्टियों को कैलेंडर अनुसार सरकारी और आरक्षित छुट्टियां लिखी की गई हैं और नगर कीर्तन /शोभायात्रा में शिरकत करने के लिए की जाने वाली आधे दिन की छुट्टियां भी दिखाईं गई हैं। कैलेंडर में अमावस्या, पूर्णिमा और संक्रांति को भी दिखाया गया है। इस मौके पर पंजाब स्टेट मनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन शहीद भगत सिंह नगर के मुख्य सलाहकार तरनदीप दुग्गल, मुख्य वित्त सचिव गुरचरण सिंह, वित्त सचिव कुलवीर सिंह, अमित कुमार, जतिदर कौर, पूनम, यशवंत राय, हरजोध सिंह, सिविका सहित जत्थेबंदी के कई नुमाइंदे मौजूद थे।


Next Story