पंजाब

Punjab: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा

Bharti Sahu 2
16 Oct 2024 7:12 AM IST
Punjab: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा
x
Punjab: पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइक सवार भाई करीब 7 फीट ऊंचे हवा में उछल कर गिरे। कार चालक मौके से फरार हो गया । घटना दौलत कालोनी सुंदर नगर नजदीक की बताई जा रही है। देर रात दोनों भाई ढाबे से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी। घायलों की पहचान कुनाल शर्मा और नितिन के रूप में हुई है।
घायलों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने तुरंत घायलों के परिवारों को सूचित किया, जिन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। बाइक के पीछे बैठे नितिन के नाक की हड्डी और आंख के नीचे चोट और सिर पर 16 टांके लगे है इस मामले में थाना सुंदर नगर के एसएचओ अवतार सिंह ने कहा कि टक्कर मारने वाली कार को ढूंढा जा रहा है। घायलों को बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
Next Story