पंजाब

Punjab: दादा-पोती के साथ दिल दहलाने वाला हादसा

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 9:33 AM IST
Punjab:  दादा-पोती के साथ दिल दहलाने वाला हादसा
x
Punjab: स्थानीय सरहिंद रोड से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर आ रही है, जहां गांव बहबलपुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार से यह हादसा उस समय हुआ जब लखमीर सिंह (50) और उनकी पोती रहमतजोत कौर (3) स्कूटर पर घर लौट रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार लखमीर सिंह अपनी पोती रहमतजोत कौर को स्कूल से लेकर सरहिंद रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सरहिंद
की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
-हादसा इतना भयानक था कि स्कूटर चला रहे लखमीर सिंह के शरीर के अंग कई जगह से कटकर कार की अगली सीटों पर बिखर गए। इसके अलावा उनकी पोती का शव भी काफी बुरी हालत में था और उसकी पहचान भी नहीं हो पाई। कार चालक की पहचान प्रिंस अली निवासी गगड़पुर, संगरूर के रूप में हुई है। मृतक लखमिंदर सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि कार चालक नशे में लग रहा था।
Next Story