पंजाब

पंजाब : प्रदेश के सभी जिलों में भीषण गर्मी, बारिश की संभावना

Admin2
20 May 2022 11:02 AM IST
पंजाब : प्रदेश के सभी जिलों में भीषण गर्मी, बारिश की संभावना
x
पटियाला व जालंधर 43.2 का डिग्री सेल्सियस

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश के सभी जिलों में वीरवार को भीषण गर्मी रही। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। कई जिलों में तेज हवा चल सकती है। कुछ जगह बारिश होने के भी आसार हैं। माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में बारिश का अनुमान है। पश्चिम मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में गर्म हवा चल सकती है। वीरवार को फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं, बठिंडा का अधिकतम तापमान 44.4, बरनाला 44.1, अमृतसर 42.7,लुधियाना 42.7, पटियाला व जालंधर 43.2 का डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Next Story