
x
Punjab: जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में बदबू फैलने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना हैबोवाल और चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो सभी के होश उड़ गए। इस दौरान कमरे में मां-बेटे के शव बुरी हालत में पड़े मिले। मृतक महिला की पहचान सोनिया और बेटे की पहचान कार्तिक के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मां-बेटे के शव बेहद बुरी हालत में थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया है, क्योंकि उनके सिर पर चोट के निशान हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार महिला 4 साल पहले अपने बेटे के साथ प्रेम विहार में रहने आई थी।
इलाके के लोगों का कहना है कि महिला अपने पति से तलाक ले चुकी है और वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। व्यक्ति रोजाना उसके घर आता था। फिलहाल पुलिस ने महिला के पहले पति को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस महिला के पहले पति की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पता चला है कि महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा विजय भी फरार है। इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि विजय पिछले एक महीने से महिला के घर नहीं आ रहा था। घर पर महिला का बेटा और वह अकेले रह रहे थे। हैरानी की बात यह है कि उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी था, जिसका कोई अता-पता नहीं है।
TagsPunjabघरदरवाजाखुलाहैरानPunjabhousedooropenshockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





