पंजाब

Punjab: सुबह-सुबह स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त

Bharti Sahu 2
18 Nov 2024 9:56 AM IST
Punjab:  सुबह-सुबह स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त
x
Punjab: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में कुछ छात्र भी सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इन सबके बीच बस में सवार बच्चे डरे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल बस रोजाना की तरह सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। इसी दौरान जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया।
घने कोहरे के चलते बस को एक के बाद एक 3 वाहनों ने टक्कर मार दी। इस बीच कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उक्त बस में 4-5 बच्चे सवार थे। इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि टल गई है। आपको बता दें कि मौसम में आए बदलाव के बीच घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
Next Story