![पंजाब : सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन पंजाब : सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/26/1728233-52.webp)
x
भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह जिनकी पाकिस्तान के जेल में मौत हो गई थी.
अमृतसर, भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह जिनकी पाकिस्तान के जेल में मौत हो गई थी, उनकी बहन दलबीर कौर का भी देर रात निधन हो गया। दलबीर कौर का अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में होगा। बता दें कि सरबजीत सिंह को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में 1991 में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। सरबजीत सिंह का 2013 में फांसी दे दी गई थी। अपने भाई की पाकिस्तान से रिहाई के लिए दलबीर कौर ने लंबी लड़ाई लड़ी थी, वह पाकिस्तान भी गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार दलबीर कौर को देर रात दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। 60 साल की दलबीर कौर ने अपने भाई की रिहाई के लिए मुहिम छेड़ी थी। पाकिस्तान की कोर्ट में सरबजीत सिंह को जासूसी और आतंकी गतिविधियों का दोषी ठहराया गया था,जिसके बाद उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी। 1991 में ही सरबजीत को फांसी की सजा सुना दी गई थी, लेकिन 2008 में फांसी पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी गई थ। लेकिन बाद में 2013 में लाहौर की जेल में कैदियों ने सरबजीत सिंह पर हमला कर दिया था, जिसमे उनकी मौत होगई थी।
सरबजीत ने कहा था कि वह एक किसान है और सीमा के निकट उसका घर है, वह गलती से पाक सीमा में चला आया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में फांसी की सजा सुना दी गई। बता दें कि दलबीर कौर 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। सरबजीत सिंह के ऊपर एक फिल्म भी बनी थी, जिसमे रणदीप हुड्डा ने सरबजीत सिंह का किरदार निभाया था जबकि एश्वर्या राय ने उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था।
![Deepa Sahu Deepa Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542687-8a13ff49-c03a-4a65-b842-ac1a85bf2c17.webp)
Deepa Sahu
Next Story