पंजाब

पंजाब: सफीदों विधायक सुभाष गांगोली को मिली धमकी, मांगी पांच लाख की रंगदारी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Kajal Dubey
8 July 2022 9:53 PM IST
पंजाब: सफीदों विधायक सुभाष गांगोली को मिली धमकी, मांगी पांच लाख की रंगदारी, सुरक्षा बढ़ाई गई
x
पढ़े पूरी खबर
सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली को उनके व्हाट्सएप पर कॉल व मैसेज के माध्यम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर विधायक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। रंगदारी मांगने वाले ने अपने आपको दुबई से विक्की गिल बताया है। उसने गोल्डी बराड़ की तरफ से रंगदारी मांगने का मैसेज किया है।
पुलिस ने विधायक की शिकायत पर विक्की गिल और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्जकर विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस को दी शिकायत में विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर 27-28 जून की रात को करीब 12 बजे व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आई। यह कॉल वह रिसीव नहीं कर पाया।
28 जून को दिन में करीब 11.50 बजे उसी नंबर से फिर व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें गोल्डी बराड़ की तरफ से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसका विधायक ने कोई रिप्लाई नहीं किया। इससे पहले भी विधायक के पास ऐसे मैसेज आ चुके हैं। अन्य विधायकों को मिल रही धमकी के बाद विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गोल्डी बराड़ व विक्की गिल को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस ने एक राइडर तथा दो अन्य पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
Next Story