पंजाब

पंजाब: अकाली दल के नेता मजीठिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Bharti Sahu
6 July 2025 3:53 PM IST
पंजाब: अकाली दल के नेता मजीठिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
x
नेता मजीठिया
पंजाब के मोहाली जिले की एक अदालत ने रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मजीठिया को अदालत में पेश किया गया। अदालत की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरकारी वकील फेरी सोफत और प्रीत इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मजीठिया को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उन्हें नई नाभा जेल में रखा जाएगा।इससे पहले 2 जुलाई को यहां की एक अदालत ने मजीठिया की विजिलेंस रिमांड चार दिन और बढ़ा दी थी
Next Story