पंजाब

Punjab: पंजाब के Resort में दूल्हे की मौत पर बवाल

Bharti Sahu 2
13 July 2024 10:04 AM IST
Punjab: पंजाब के Resort में  दूल्हे की मौत पर  बवाल
x
Punjab पंजाब: पंजाब के स्थानीय मुंकदपुर रोड स्थित बजाज रिसोर्ट में विवाह कार्यक्रम में उस समय मातम छा गया जब दुल्हन को जयमाला डालकर दूल्हा स्टेज पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
उक्त घटना उस समय घटी जब उक्त मैरिज पैलेस में जयमाला की रस्म हो रही थी। उक्त नौजवान दुल्हन के गले में जयमाला डालने के बाद जैसे हो फोटो खिंचवाने लगे तो अचानक स्टेज पर गिर गया। विवाह में शामिल रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने तुरंत मुकंदपुर स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
Next Story