पंजाब

पंजाब रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्राली से जबरदस्त टक्कर

Shantanu Roy
8 Oct 2023 12:13 AM IST
पंजाब रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्राली से जबरदस्त टक्कर
x
फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली व बस की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज बस फिरोजपुर की तरफ से फाजिल्का जा रही थी और ट्रैक्टर ट्राली फाजिल्का की तरफ से आ रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड थी और तेज रफ्तार से आ रही थी इसी दौरान इनकी आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई और बस खेतों में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस भी सवारियों से भरी थी जिस कारण काफ सवारियों मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार सवारियों को दूसरी बस में बैठा कर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने जांच शुरू कर दी है।
Next Story