पंजाब

Punjab:रिश्ते शर्मसार,नशेड़ी बेटे ने कर दिया कांड

Bharti Sahu 2
14 July 2024 10:57 AM IST
Punjab:रिश्ते शर्मसार,नशेड़ी बेटे ने कर दिया कांड
x
Punjab पंजाब: एक मामला सामने आया है अबोहर से, जहां नशा करने से रोकने पर एक युवक ने अपने ही पिता पर रॉड से हमला कर दिया।
यह घटना सराभा नगर की है, जहां एक व्यक्ति को उसके ही बेटे ने रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचाराधीन सुखपाल पुत्र मुख्तियार सिंह ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं और उसका एक बेटा पिछले 6 महीने से नशे का आदी है। वह गोलियों सहित कई तरह के नशे का सेवन करता है। उसे कई बार समझाया गया पर वह हर बार उनकी बातें सुनने की बजाय लड़ता रहता है।
गत रात भी उसका बेटा उसके सामने नशीली गोलियां खा रहा था और जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल घायल का सुखपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story