पंजाब

Punjab: शुभ अवसर पर पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत

Bharti Sahu 2
1 Nov 2024 6:37 AM IST
Punjab: शुभ अवसर पर पुलिसकर्मी की संदिग्ध  मौत
x
Punjab: दिवाली के पावन अवसर पर, पंजाब पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिसकर्मी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी मंजीत सिंह हरगोबिंदपुरा, गुरु की वडाली छेहरटा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मंजीत सिंह को उसके पिता की मौत के बाद नौकरी मिली थी। मृतक के पिता जैमल सिंह भी पुलिस में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, तभी उनकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद जैमल सिंह के बेटे मंजीत सिंह को नौकरी दी गई।
Next Story