पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और कैश बरामद

SHIDDHANT
12 Sept 2025 8:06 PM IST
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और कैश बरामद
x
PUNJAB पंजाब: पुलिस युवाओं को नशे की गिरफ्त से आजाद करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। राज्य में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लगभग छह महीने हो चुके हैं। इस कार्रवाई के दौरान 20 किलो अफीम जब्त किया गया तो कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के बारे में पंजाब डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में नशे के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने कई बड़ी सफलता हासिल की हैं। कार्रवाई के तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि जिन लोगों को हमने गिरफ्तार किया है, उनसे मिली जानकारी के आधार पर हमें आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिल सकती है। डीजीपी ने बताया कि हमें यह जानकारी मिली थी कि यहां पर तीन लोग नशे की आपूर्ति करने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हमें पूरी उम्मीद है कि इन लोगों से हमें जो भी जानकारी मिलेगी, वो हमारे लिए आने वाली कार्रवाई में उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने पंजाब में नशे को फैलाने वाले लोगों को कड़ा संदेश भी दिया और कहा कि अब ऐसे सभी लोग संभल जाएं। इन लोगों को पंजाब को जितना बर्बाद करना था, कर लिया है, लेकिन अब हम ऐसा नहीं होने देंगे। अब इन लोगों को पंजाब के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। हम कुल मिलाकर यह बात जानते हैं कि ये लोग पंजाब के भविष्य के लिहाज से किसी भी सूरत में उचित नहीं है। निसंदेह ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बिल्कुल चौकस है। ऐसे लोग जहां कहीं भी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। न सिर्फ हमने ड्रग्स जब्त किए हैं, बल्कि कई हथियार भी बरामद किए हैं।
हमने इस कार्रवाई के दौरान कुल ढाई करोड़ रुपए भी बरामद किया। इसके अलावा हमने ड्रग्स मनी से बनाई गई इमारतों को भी ध्वस्त किया है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे, हम उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। डीजीपी ने बताया कि नशीले पदार्थ की आपूर्ति पाकिस्तान से होती है। निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है, लेकिन हमारी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।
Next Story