पंजाब

Punjab: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ग्रेनेड हमला

Admindelhi1
17 March 2025 12:08 PM IST
Punjab: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ग्रेनेड हमला
x
"आरोपी गुरसिदक घायल"

पंजाब: पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि, पंजाब पुलिस को आज सुबह आरोपियों के बारे में विशेष सूचना मिली कि आरोपी राजासांसी के इलाके में घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए और एसएचओ छेहरटा की पुलिस पार्टियां गठित की गईं।

जब एसएचओ छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया। अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Next Story