पंजाब

पंजाब पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, मोस्ट वांटेड आरोपी किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Aug 2022 2:51 PM GMT
पंजाब पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, मोस्ट वांटेड आरोपी किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन से अहम खबर सामने आई है। मोस्ट वाटेंड आरोपी गुरविंदर को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। गुरविंदर के साथ उसके साथी आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार यह दोनों आरोपी सुख भिखारीवाल व हैरी चट्ठा के करीबी बताए जा रहे हैं। आरोपी गुरविंदर व संदीप सरहद पार से नशे और हथियारों की तस्करी करने का काम करते थे। जिक्रयोग्य है कि बलविंदर संधू हत्या मामले में भी गुरविंदर का हाथ था।

Next Story