पंजाब

Punjab: हाईवे पर कूरियर वाहन में आग लगने से अफरातफरी

Bharti Sahu 2
20 Nov 2024 9:48 AM IST
Punjab: हाईवे पर कूरियर वाहन में आग लगने से अफरातफरी
x
Punjab: दिल्ली अमृतसर हाईवे पर बस्ती जोधेवाल चौक के पास से गुजर रही एक कोरियर गाड़ी में देर रात आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय गाड़ी में आग लगी, उस समय सड़क पर वाहन चालकों का भारी आवागमन था। गाड़ी के चालक को जब कोरियर गाड़ी में आग लगने की भनक लगी तो उसने बड़ी ही समझदारी से गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
आग पर काबू पाने के लिए चालक पास की दुकान से पानी भरने चला गया, लेकिन जब तक वह वापस लौटा, तब तक गाड़ी पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी और गाड़ी में पड़ा कोरियर का सामान भी जलकर राख हो गया था। बता दें कि करीब 10 दिन पहले बस्ती जोधेवाल चौक के पास गर्म कपड़ों से भरे कंटेनर में आग लग गई थी, जिससे गाड़ी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था।
Next Story