पंजाब

Punjab: बस के ब्रेक फेल होने से हड़कंप

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 8:39 AM IST
Punjab:  बस के ब्रेक फेल होने से हड़कंप
x
Punjab: पंजाब रोडवेज की बस के साथ बड़ा हादसा । दोपहर डेरा बाबा नानक से बटाला आ रही पंजाब रोडवेज की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते बस चालक ने बड़ी सूझबूझ से बस को सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को टक्कर मारकर रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में बस चालक कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव शिकार माछियां ने बताया कि वह डेरा बाबा नानक से बस लेकर बटाला जा रहा था|
जब वह डेरा रोड पुल पर पहुंचा तो बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते उसने बस को गांधी चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को टक्कर मारकर रोक लिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी से एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। इस हादसे के चलते गांधी चौक से लेकर डेरा रोड तक भारी जाम लग गया, जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Next Story