पंजाब

Punjab: पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव इसी महीने होने के आसार

Harrison
31 July 2025 6:24 PM IST
Punjab: पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव इसी महीने होने के आसार
x
Punjab पंजाब : पंजाब में पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव 5 अक्टूबर तक कराने की तैयारी है। कैबिनेट ने ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है जिसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी एडीसी को चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग जल्द ही तारीख निश्चित करेगा लेकिन उससे पहले वार्डबंदी का काम किया जाएगा।
पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया गया है। बीते कल ही कैबिनेट ने ब्लॉकों का पुनर्गठन करने को मंजूरी दी थी, जिसके न होने के कारण ये चुनाव रुके हुए थे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने इस संबंध में सभी एडीसी को लिखा है कि वे चुनाव करवाने की तैयारी करें। विभाग की सहमति के बाद अब पंजाब राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तिथि निश्चित करेगा। हालांकि, इससे पहले काफी लंबी प्रकिया है क्योंकि ब्लॉकों के पुनर्गठन के बाद अब नए सिरे से वार्डबंदी का काम किया जाना है।
Next Story