पंजाब

Punjab: 3 साल के मासूम के साथ दर्दनाक हादसा

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 11:35 AM IST
Punjab: 3 साल के मासूम  के साथ दर्दनाक हादसा
x
Punjab: जलालाबाद में एक निजी स्कूल वैन से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत । हादसा उस समय हुआ जब वह स्कूल वैन से घर आ रहा था। रास्ते में वैन का दरवाजा खुलने से बच्चा अचानक गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सतविंदर सिंह ने बताया कि उनका 3 साल का बच्चा
जलालाबाद
के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वैन चालक उसे स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसने बच्चों को उतार दिया और वैन चालक ने वैन का दरवाजा ठीक से बंद नहीं किया।
सड़क के एक मोड़ पर वैन का दरवाजा अचानक खुल गया और उनका बच्चा बाहर गिर गया। वैन का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। वैन चालक फरार है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रभजोत नामक बच्चे की स्कूल वैन से गिरकर मौत हो गई है, इस मामले में कार्रवाई करने के लिए वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
Next Story