पंजाब

Punjab: ठंड से एक व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
9 Dec 2024 11:14 AM IST
Punjab: ठंड से एक व्यक्ति की मौत
x
Punjab पंजाब : पंजाब में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसी बीच जालंधर शहर के राम नगर के पास गुरुशाला में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर 8 में तैनात सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन जब शव की पहचान नहीं हो पाई तो उसे 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है।
मौत का कारण ठंड है, बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी। आपको बता दें कि पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। दरअसल, दिसंबर महीने की शुरुआत में ही मौसम बदलने लगा था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में आज बारिश और कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
Next Story