पंजाब

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 11:22 AM IST
Punjab News:  संदिग्ध परिस्थितियों में  युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
Punjab News: जालंधर में रविवार दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव के पास से एक इंजेक्शन, लाइटर और खाली गिलास बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद यह साफ हो पाएगा कि युवक कितने समय से नशा कर रहा था। युवक करीब पांच घंटे तक प्रताप बाग के पास सुनसान गली में पड़ा रहा। पहले तो राहगीरों को लगा कि वह नशा करके बेहोश हो गया है। लेकिन जब पांच घंटे तक उसमें कोई हरकत नहीं हुई तो मामले की सूचना जालंधर पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाया गया। उक्त युवक को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले को ओवरडोज मान रही है, क्योंकि शव के पास से एक इंजेक्शन, एक लाइटर और एक गिलास बरामद हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है|
Next Story