पंजाब

Punjab News: BA छात्रा के साथ घटी अनहोनी

Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 11:48 AM IST
Punjab News:   BA  छात्रा के साथ घटी अनहोनी
x
Punjab News: क्षेत्र के गांव खत्रीवाला से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां एक 18 वर्षीय लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ज्योति कौर (18) के रूप में हुई है, जो बीते शनिवार की रात रोटी खाने के लिए किचन में फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रही थी।
इसी दौरान फ्रिज के पास बैठे सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने से ज्योति की तबीयत बिगड़ गई, उसे इलाज के लिए बुढलाडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बी.ए. की छात्रा थी और अपने पीछे अपने माता-पिता, एक बहन और एक भाई को रोते-बिलखते छोड़ गयी है।
Next Story