पंजाब
Punjab News: पंजाब मेल में मची भगदड़, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदे लोग
Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 7:26 AM IST

x
Punjab News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। अचानक 50 की स्पीड से दौड़ती पंजाब मेल एक्सप्रेस में चीख पुकार मच गई। पूरी ट्रेन में भगदड़ मच गई और पैसेंजर्स दौड़ती ट्रेन से कूदने लगे। आनन फानन में ट्रेन रोकी गई और पायलटों ने पैसेंजरों से अफरा तफरी का कारण पूछा। पैसेंजर बोले कि ट्रेन में आग लगी है। लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। न ही किसी कोच में आग लगने की पुष्टि हुई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफवाह किसने फैलाई, इसकी जांच चल रही है।
Next Story





