पंजाब

Punjab News: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने दो महिलाओं को कुचला

Bharti Sahu 2
10 Oct 2024 9:41 AM IST
Punjab News: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार  वाहन ने दो महिलाओं को कुचला
x
Punjab News: बीती रात एक अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। लोगों ने तुरंत सलेम टाबरी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने घायल महिला को निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार देर रात जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिलाएं दूर जा गिरी। पुलिस जाँच में जुटी है|
Next Story