पंजाब

Punjab News:लड़की से छेड़छाड़ के मामले में चली गोलियां

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 8:22 AM IST
Punjab News:लड़की से छेड़छाड़ के मामले में चली गोलियां
x
Punjab News: शहर में देर रात बड़ी वारदात सोढल में हमलावरों ने एक परिवार पर गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात सोढल इलाके में एक परिवार पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। सूत्रों का कहना है कि युवती को छेड़ने से मना करने पर गुस्साए युवक ने गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत पाई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना 8 नं. की पुलिस मौके पर पहुंची है बताया जा रहा है कि पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। पुलिस ने हमलावर युवकों के मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। युवकों ने घर में घुस कर हवाई फायर किए हैं तथा तलवारों व ईंटों से भी हमला किया गया है। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है|
Next Story