पंजाब

Punjab News: घर में पंखे से झूलता मिला नाबालिगा का शव

Bharti Sahu 2
22 Aug 2024 9:19 AM IST
Punjab News:   घर में पंखे से झूलता मिला नाबालिगा का शव
x
Punjab News: लुधियाना जिले के सबसे बड़े गांव काउके कलां में बुधवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग लडकी का शव उसके घर में ही पंखे से झूलता मिला। पहले तो इस मामले में परिवार के सदस्यों की ओर से नाबालिगा के कत्ल की खबरें इलाके में चर्चा का विषय बनी, पंरतु बाद दोपहर नें पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला ही लड़की के साथ उस घर में रहती सौतेली मां व लड़की के पिता पर दर्ज करके सबको चौंका दिया। पुलिस ने थाना सदर में दर्ज मामला लड़की की असली मां के बयानो पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है
Next Story