पंजाब

Punjab News: शराब चुराकर भागे बाइक सवार, लोगों ने पकड़कर किया ये हाल

Bharti Sahu 2
15 Nov 2024 6:18 AM IST
Punjab News: शराब चुराकर भागे बाइक सवार, लोगों ने पकड़कर किया ये हाल
x
Punjab News: शहर में शराब की दुकान से शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोढल इलाके में स्थित एक दुकान से चोरों ने शराब चोरी की है। दुकान के कर्मचारी ने बताया कि बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और शराब की बोतल ले गए।
जब ​​उनसे पैसे मांगे गए तो दोनों मौके से फरार हो गए। जिसके बाद कुछ दूर जाकर दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चोरों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
Next Story