पंजाब

Punjab News: जालंधर के इस इलाके में सुबह-सुबह दहशत का माहौल

Bharti Sahu 2
31 Aug 2024 12:12 PM IST
Punjab News: जालंधर के इस इलाके में सुबह-सुबह दहशत का माहौल
x
Punjab News: जालंधर में सुबह-सुबह इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे अवतार नगर में 3 युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक रोनित ने बताया कि वह साइकिल पर स्टेडियम जा रहा था जहां वह रोजाना दौड़ लगाता है। जब वह गली में आया तो एक्टिवा सवार युवकों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर घेर लिया।
इस दौरान लुटेरों ने मोबाइल छीना और युवक की तलाशी ली और इसके बाद तेजधार हथियार दिखाकर धमकी दी और मोबाइल फोन का लॉक खुलवाया और रफूचक्कर हो गए। वहीं पीड़ित रोनित के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा फौज में भर्ती होना चाहता है जिसके चलते वह रोजाना स्टेडियम में दौड़ लगाने जाता है। आज सुबह जब वह स्टेडियम के लिए निकला तो लुटेरों ने उसे अपना शिकार बना लिया। इस उक्त घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है।
Next Story