पंजाब

Punjab: यू.पी. से लापता नाबालिग लड़की इस इलाके से बरामद

Bharti Sahu 2
14 July 2024 8:35 AM IST
Punjab: यू.पी. से लापता नाबालिग लड़की इस इलाके से बरामद
x
Punjab पंजाब: बीते दिनों यू.पी. से लापता हुई नाबालिग लड़की को तलाश कर थाना सिटी की पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान नाबालिग लड़की बरामद हुई थी, जो काफी परेशान नजर आ रही थी। महिला पुलिस द्वारा उससे बातचीत कर पूछताछ की गई। तब नाबालिगा की पहचान सतनूपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई, जो 11वीं क्लास की छात्रा थी व 11 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तलाश करने के बाद उक्त नाबालिगा को उसके पिता रघुराज व भाई सनी के हवाले कर दिया गया। इस मौके ए.एस.आई. गुरमीत सिंह, ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
Next Story