पंजाब

Panjab: धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या

Bharti Sahu 2
23 July 2024 9:19 AM IST
Panjab: धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या
x
Panjab पंजाब: पंजाब के मानसा के गांव फूलोंवाला डोगरा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ रविवार देर रात घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बुढलाडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई है।
सुबह करीब पांच बजे जब परिजन जागे तो लाभ सिंह का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि लाभ सिंह के परिवार का आज तक किसी से झगड़ा नहीं हुआ। वह बहुत अच्छा इंसान था। गांव में उसके परिवार का सम्मान है। डीएसपी मनजीत सिंह औलख ने बताया कि लाभ सिंह 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे। बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story