पंजाब

Punjab: स्कूल वैन के साथ बड़ा हादसा, छात्र की मौत

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 11:57 AM IST
Punjab:  स्कूल वैन के साथ बड़ा हादसा, छात्र की मौत
x
Punjab: पंजाब के गिद्दड़बाहा के मल्ला गांव में स्कूल वैन हादसे में 9 वर्षीय छात्र की मौत इस घटना के बाद परिवार, स्कूल और इलाके में शोक की लहर है।न्यू मालवा पब्लिक स्कूल के बच्चों से भरी वैन का टायर अचानक फट गया और स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टायर फटने के बाद वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के वक्त स्कूल वैन में 30 से 35 बच्चे सवार थे, जिसमें ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए। इस हादसे में जसकमल नाम के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अपने 9 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
Next Story