पंजाब

Punjab: सजावट करते समय युवक के साथ बड़ा हादसा

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 6:28 AM IST
Punjab: सजावट करते समय युवक के साथ  बड़ा हादसा
x
Punjab: महानगर में परिवार के सदस्य की भीषण मौत जानकारी के अनुसार हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जो परिवार का सबसे बड़ा बेटा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमरीक सिंह दिवाली की सजावट के लिए एक घर में लाइट लगा रहा था। इस दौरान जब उसने लाइट की लड़ियां छत की तरफ फेंकी तो वह हाईटेंशन तारों में फंस गई और उसे जबरदस्त झटका लगा। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया और उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा अमरीक आज बचन नगर में लाइट लगाने गया था।
दूसरी ओर क्षेत्रवासियों का कहना है कि अमरीक छत पर खाटू श्याम का झंडा लगा रहा था और उक्त हादसा हो गया। पुलिस ने अमरीक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Next Story