पंजाब

Punjab: स्कूल में बड़ा हादसा, खतरे में बच्चों की जान

Bharti Sahu 2
23 Oct 2024 11:05 AM IST
Punjab: स्कूल में बड़ा हादसा, खतरे में  बच्चों  की जान
x
Punjab: खन्ना के अमलोह रोड स्थित एक स्कूल में दिवाली मेले के दौरान झूला टूट गया। इससे स्कूल में भगदड़ मच गई। 10 से ज्यादा बच्चे झूले में फंस गए और कई नीचे गिर गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। बच्चों के अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में बच्चों को नीचे उतारा। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ।
इस घटना ने न सिर्फ स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि प्रशासन पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का भी आरोप लग रहा है। घटना के वक्त दिवाली मेला होने के कारण स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थे। गनीमत रही कि झूला पूरी तरह नहीं टूटा और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को संभाल लिया।
Next Story