पंजाब

Punjab:गैस रिसाव से बड़ा हादसा, मची अफरा तफरी

Bharti Sahu 2
16 Oct 2024 9:55 AM IST
Punjab:गैस रिसाव  से बड़ा हादसा, मची अफरा तफरी
x
Punjab: पंजाब के जिला लुधियाना में मची अफरातफरी दरअसल, यहां गैस लिक होने से आग भड़क गई और 7 लोग झुलस गए।
जानकारी के अनुसार गैस माफिया का गढ़ बन चुके ग्यासपुरा इलाके में घरेलू गैस की पलटी करने के दौरान लगी भयानक आग में एक मासूम बच्ची सहित कुल 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए है जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है l हादसा मंगलवार दिन रात को हुआ जब सम्राट कॉलोनी में पडते एक किराए के वेहड़े में घरेलू गैस से छोटे सिलेंडर में गैस की पलटी मारी जा रही थी।
इस दौरान भड़की भयानक आग ने मौके पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया l गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है l
Next Story