पंजाब
Punjab: 2022 गिरजाघर बेअदबी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sanjna Verma
10 Jun 2024 12:19 PM IST

x
Punjab पंजाब : पंजाब के तरन तारन में 2022 में गिरजाघर की बेअदबी से संबंधित मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ मुंशी के रूप में हुई है और उसके कब्जे से एक Pistol, एक मैगजीन व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त, 2022 को चार नकाबपोश लोगों ने तरन तारन जिले के एक गिरजाघर में घुसकर दो मूर्तियां तोड़ दी थीं और पादरी की कार में आग लगाकर भाग गए थे।DGPयादव ने कहा कि मुंशी ने तरनतारन के गूत गांव के निवासी अपने साथी गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी निवासी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
Tagsगिरजाघरबेअदबीमामलेआरोपीगिरफ्तार Churchsacrilegecaseaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





