पंजाब

Punjab: Highway पर वारदात, गोलियों से भून डाला नौजवान

Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 10:16 AM IST
Punjab: Highway पर  वारदात, गोलियों से भून डाला नौजवान
x
Punjab Crime : जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5.30 बजे समराला के चंडीगढ़ लुधियाना बाइपास के गांव हरियो के पास एक नौजवान ड्राईवर की लाश समराला पुलिस को बरामद हुई, जिसके कई गोलियां लगी थी। मौके पर पहुंचे समराला पुलिस के डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान रवी कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई, जोकि टैक्सी ड्राईवर है। उसे गोली मारने के बाद कातिल उसकी ऑल्टो गाड़ी को छीन कर साथ ले गए। समराला पुलिस को इसकी सूचना मृतक के परिवार की तरफ से दी गई। , मृतक के पिता जय कुमार ने मौके पर बताया कि उनका बेटा रवि कुमार तीन-चार माह से टैक्सी चलाता था। रात को रवि ने बताया कि उसे चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए सवारी मिल गई है। सुबह-सुबह उनके बेटे का फोन आया और उसने कहा, "पापा, मुझे गोली मार दी गई है।" डी.एस.पी. समराला तरलोचन सिंह ने कहा कि हमें जिस युवक का शव मिला है उस पर गोली के निशान हैं और मृतक के परिवार को पता चला कि मृतक अपनी टैक्सी में चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
Next Story