पंजाब

पंजाब: अवैध संबंधों के शक में पति की हत्या

Suhani Malik
11 Aug 2022 9:24 AM GMT
पंजाब: अवैध संबंधों के शक में पति की हत्या
x

ब्रेकिंग न्यूज़: गांव झोरड़ खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव के ही पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी कारण बलदेव पुरुषोत्तम से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बलदेव पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुसा और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अबोहर के थाना बहाववाला के अंर्तगत आते गांव झोरड़ खेड़ा में बुधवार रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी की हत्या कर दी।

घटना का पता चलते ही थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को रात करीब 1 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से जायजा लिया।

Next Story