पंजाब

पंजाब: दहेज की खातिर पति ने पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Gulabi Jagat
27 Sep 2023 5:14 PM GMT
पंजाब: दहेज की खातिर पति ने पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
x

अबोहर । स्थानीय अजीमगढ़ निवासी और सादुलशहर (Sadul Shahar) में विवाहित एक महिला को उसके ही पति ने दहेज की खातिर बुरी तरह से पीटा और फिर उसे उसके मायके के निकट छोड़कर फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन पूजा रानी आयु करीब 25 साल के पिता लाल चंद ने बताया कि उसने करीब 5 साल पहले अपनी बेटी पूजा और शिमला दोनों की शादी सादुलशहर में एक ही घर में की थी।

पूजा का पति विनोद पिछले कई वर्षों से दहेज में बाईक लाकर देने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसने बताया कि पूजा के घर पर एक बेटी है और वह पिछले तीन दिनों से पूजा से मारपीट कर रहा है। कल रात उसके पति ने पूजा को फिर से बुरी तरह से पीटा और आज सुबह उसे अबोहर के हनुमानगढ रोड चुंगी पर उसकी दोहती सहित उतारकर वापिस अपने घर चला गया। जिसके बाद उन्होंने पूजा को अस्पताल में भर्ती करवाया।

इधर पूजा ने बताया कि उसकी छोटी बहन का पति भी नशेड़ी किस्म का है जोकि अक्सर उससे भी मारपीट कर रहा है वह भी बहुत पीड़ित है। उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस प्रशासन से उसके पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Story