पंजाब

Punjab: भीषण हादसा, बस और कैंटर में भीषण टक्कर

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 7:24 AM IST
Punjab:  भीषण हादसा, बस और कैंटर में भीषण टक्कर
x
Punjab: देर शाम नकोदर जालंधर रोड बाईपास चौक पर बस और कैंटर की टक्कर हो गई जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घायल यात्रियों में दोनों वाहनों के चालक और बस कंडक्टर भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बस जालंधर से नकोदर बस स्टैंड आ रही थी जबकि माल से भरा कैंटर मलसियां ​​की तरफ से आ रहा था। जब दोनों चौक पार करने लगे तो यह हादसा हो गया।बस कैंटर की सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों की पहचान ऊषा रानी (65) नकोदर, पवनदीप कौर (26) महितपुर, हरप्रीत, सुरजीत कौर चक्ककलां, मनप्रीत कौर (28) फिरजोपुर, जसलीन कौर (21) नकोदर, प्रभजोत कौर शाहकोट, बस चालक गुरप्रीत सिंह, बस कंडक्टर गुरप्रीत सिंह (32) गांव बग्गे तहसील धर्मकोट, मनदीप सिंह कैंटर चालक तलवंडी भरौ शामिल है।
Next Story