पंजाब

Punjab : तेज आंधी तूफान के साथ बारिश, चार दिन तक यलो अलर्ट जारी

Tara Tandi
28 March 2024 8:30 AM GMT
Punjab  : तेज आंधी तूफान के साथ बारिश, चार दिन तक यलो अलर्ट जारी
x
पंजाब : पंजाब में मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब के तकरीबन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली चमकने के साथ बारिश होगी, इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं, लेकिन एक अप्रैल से मौसम फिर शुष्क बन जाएगा। पंजाब में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर मार्च में मौसम कई बार करवट बदल चुका है। कभी तेज धूप के चलते मौसम में तल्खी, तो कभी बारिश के कारण ठंडक लौट आती है। अब एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। गुरुवार से 31 मार्च तक के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गर्मी ने दिखाए तेवर, 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा
बुधवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.1 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। वहीं, अमृतसर का तापमान 30.4, लुधियाना का 32.5, पठानकोट का 32.4, बठिंडा का 31.2, गुरदासपुर का 30.0, एसबीएस नगर का 31.3 , जालंधर का 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 15.2 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा और यह सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का 19.0, लुधियाना का 16.8, पटियाला का 20.3, पठानकोट का 19.9 व जालंधर का 18.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Next Story