
Punjab : पंजाब सरकार व्यापारियों को लूट रही है: भाजपा चंडीगढ़: भाजपा ने मंगलवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में अपने नेताओं के खर्चों को पूरा करने के लिए राज्य के व्यापारियों को लूट रही है। प्रदेश भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने यहां मीडिया से कहा, "आप सरकार अब कराधान विभाग का इस्तेमाल जबरन वसूली के लिए कर रही है।" उन्होंने कहा, "पंजाबी में एक कहावत है: 'अपना खाओ, हमारा भी लाओ'। आप सरकार के शासन में हालात बिल्कुल ऐसे ही हैं।
हरियाणा के मुख्यपंजाब सरकार , भाजपा चंडीगढ़, भाजपा , पंजाब की आम आदमी पार्टी,Punjab Government, BJP Chandigarh, BJP, Aam Aadmi Party of Punjab,मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग अब विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर देख रहे हैं सरीन ने कहा कि आप सरकार ने 18 अप्रैल को एक नया निर्देश जारी किया है, जिसमें कराधान विभाग के उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) हर महीने चार निरीक्षण करे और एक महीने की समय-सीमा के भीतर उनका समाधान करे। उन्होंने कहा, "इससे राज्य भर में हर महीने करीब 1,200 निरीक्षण होंगे। अगर हर निरीक्षण पर औसतन 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, तो मासिक संग्रह कुल 96 करोड़ रुपये और सालाना 1,152 करोड़ रुपये होगा।"





