पंजाब

मास्टर कैडर प्रदेश के 380 सरकारी स्कूलों से अधिक को डीडी पावर जारी करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार का फूंका पुतला

Bharti sahu
18 May 2022 1:01 PM GMT
मास्टर कैडर  प्रदेश के 380 सरकारी स्कूलों से अधिक को डीडी पावर जारी करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार का फूंका पुतला
x
मास्टर कैडर यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने प्रदेश के 380 सरकारी स्कूलों से अधिक को डीडी पावर जारी करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका

मास्टर कैडर यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने प्रदेश के 380 सरकारी स्कूलों से अधिक को डीडी पावर जारी करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी यूनियन के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर मास्टर कैडर यूनियन के प्रदेश महासचिव बलजिदर सिंह धालीवाल, प्रदेश कमेटी के सदस्य गुरदर्शन सिंह, मुख्य सलाहकार गुरइन्द्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी के दफ्तर के सामने नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश नेता बलरजिदर सिंह, हरप्रीत सहगल, बलराज कोकरी कलां, इन्द्रपाल सिंह, गुरदर्शन सिंह ने कहा कि पंजाब के हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल जिनकी संख्या लगभग 380 से अधिक हैं, ये डीडी पावर को डेढ़ महीने से तरस रहे हैं तथा उनकी स्कूलों के अध्यापकों का वेतन निकलाने वाला कोई नहीं है। यूनियन की जिला इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी को मांगपत्र भी सौंपा था।

मास्टर कैडर यूनियन के नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कहा कि प्रिसिपलों, हेड मास्टरों की बदलियां होने के उपरांत राज्य के 380 से अधिक सरकारी हाई व सेकेंडरी स्कूलों में काम करते हजारों कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने अभी तक इन स्कूलों की पावरें जारी नहीं की। उन्होंने सरकार से तुरंत मांगों की ओर ध्यान देने की मांग की। इस मौके पर हरप्रीत सिंह सहगल, अमनदीप सिंह, निर्मलजीत सिंह, इन्द्रपाल सिंह, अश्विनी अरोड़ा, जतिदर कौर, मीनू गर्ग, गुरमीत सिंह, राजेन्द्र कुमार,गुरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, शिवदेव सिंह, जगजीत सिंह, सतपाल कालड़ा, वरिदरपाल सिंह,सुखमन्द्र सिंह रामा, नवदीप बाजवा के अलावा अन्य उपस्थित थे।


Next Story