पंजाब

पंजाब सरकार देगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद,मृतक किसान महिलाओं के परिजनों को

Teja
28 Oct 2021 12:13 PM GMT
पंजाब सरकार देगी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद,मृतक किसान महिलाओं के परिजनों को
x

फाइल फोटो 

बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह हुआ था हादसा

जनता से रिस्ता वेबडेसक | बहादुरगढ़ में सड़क हादसे का शिकार हुईं मानसा की रहने वाली तीन किसान महिलाओं के परिजनों को पंजाब सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर हुए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहीं मानसा की तीन किसान महिलाओं पर डंपर चढ़ गया था। जिसमें तीनों की मौत हो गई थी और दो अन्य महिलाएं घायल हो गई थीं। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया था।

उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद और घायलों के मुफ्त इलाज की पंजाब सरकार से मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कैप्टन की बात पर अमल करते हुए मृतक किसान महिलाओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मदद किए जाने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह हुआ था हादसा

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं। गुरुवार सुबह करीब 6.15 बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर जांच के लिए झज्जर के एसपी वसीम अकरम पहुंचे और किसानों से मामले को लेकर बात की।

Next Story