पंजाब

शिक्षा विभाग में अस्थायी कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार लाएगी नई नीति

Shantanu Roy
7 Oct 2022 1:11 PM GMT
शिक्षा विभाग में अस्थायी कर्मचारियों के लिए पंजाब सरकार लाएगी नई नीति
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। राज्य में शिक्षा विभाग में अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं निभा रहे अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की भलाई हेतु पंजाब सरकार नई नीति बनाने जा रही है। इस नीति के तहत लंबे समय से अपनी सेवाएं निभा रहे कर्मचारियों के हक में पंजाब सरकार द्वारा कई तरह के बेहतर कदम उठाए जाएंगे। कल्याणकारी सरकार होने के नाते इन अस्थायी कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए मौजूदा नीति तैयार कर रही है। मौजूदा नीति पंजाब सरकार के प्रशासनिक विभागों और इकाइयों के ग्रुप सी व ग्रुप की रिक्तियों के संबंध में बनाई जा रही है। सरकार ने इसे स्कूल शिक्षा विभाग में लागू करने का निर्णय लिया है।
Next Story